June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने करते हुए सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी।

देहरादून 30 अक्टूबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा स्थित संजय पार्क तथा 22 पुल खिलड़िया में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सभी प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी और भगवान भास्कर एवं छठी मइया से सबकी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की।

उन्होंने कहा कि छठ मइया की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे। सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें प्रकृति से जोड़ता है और शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने झंकैया में आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.