June 24, 2026

राज्य स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

देहरादून 30 अक्टूबर 2022

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन आयोजनों में प्रदेश के मंत्री विधायक और सांसद शिरकत करेंगे। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों, सांसदों के संगठनात्मक प्रवास कार्यक्रमों के समन्वय के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठनात्मक कार्यों को और गति देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में सरकार के मंत्रियों , सांसदों के प्रदेश भर में प्रवास एवं प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक प्रवास के समन्वय की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन स्तर पर सभी मंत्री गणों, सांसदों एवं सभी प्रदेश पदाधिकारियों के प्रदेश भर में मंडल स्तर तक प्रवास कार्यक्रम तय किए गए हैं। इसके लिए प्रदेश एवं ज़िला स्तर पर भी प्रभारी शीघ्र नियुक्त होंगे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.