June 24, 2026

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का निरीक्षण किया।

देहरादून 30 अक्टूबर 2022,

देहरादून अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ एस के बरनवाल द्वारा तहसील देहरादून के राजस्व ग्राम केदारपुर मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल धान के फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट में प्रथम खेत में उपज 5.480 किलोग्राम एवं द्वितीय खेत में 12 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई फसल कटाई प्रयोगों का संपादन राजस्व निरीक्षक ज्योतेंद्र नेगी एवं राजस्व उप निरीक्षक राजेश उनियाल द्वारा किया गया इन आंकड़ों का उपयोग उत्पादन एवं उत्पादकता का अनुमान लगाने हेतु किया जाता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.