July 6, 2026

मुख्यमंत्री श्री धामी, जोशीमठ के भू-धंसाव के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह से मिले।

देहरादून 19 जनवरी 2023,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर उन्हें जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी दी और आपदा राहत हेतु सहायता का अनुरोध किया। गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री को आवश्यक मदद का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि अभी तक क्षेत्र का 25 प्रतिशत भू-भाग, भू-धंसाव से प्रभावित है। पालिका क्षेत्र में दर्ज भवन लगभग 4500 हैं, जिनमें से 849 भवनों में चौड़ी दरारें परिलक्षित हो चुकी हैं। अस्थायी रूप से विस्थापित परिवार 250 हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रभावितों के पुनर्वास हेतु पांच स्थल चिन्हित किये गये हैं। जोशीमठ के कुल 09 वॉर्ड में से 04 वॉर्ड पूर्ण रूप से प्रभावित हैं, जबकि 08 केन्द्रीय तकनीकी संस्थान प्रभावित क्षेत्र में वैज्ञानिक परीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी तकनीकी एजेंसी जोशीमठ के भूधंसाव की स्थिति का तकनीकी परीक्षण एवं आंकलन कर फाइनल इस्टीमेशन उपलब्ध कराएंगी।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.