June 25, 2026

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक की।

देहरादून 13 अप्रैल 2022,

उत्तराखंड: देहरादून में वाहनों की संख्या निरंतर बढ़ने से शहरवासियों को सड़कों पर जगह-जगह यातायात जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने अतिरिक्त वैकल्पिक मार्गों के निर्माण की योजना बनाई है। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी पर एलिवेटेड रोड के सम्बन्ध में सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की है। बैठक के दौरान मुख्य सचिव के समक्ष फिजिबिलिटी स्टडी का प्रस्तुतीकरण किया गया।

मुख्य सचिव ने रिस्पना एवं बिंदाल नदी में एलिवेटेड रोड को 6 लेन बनाए जाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तैयार होने के बाद यह सड़कें देहरादून की सड़कों का कंजेशन काफी हद तक कम करने में कारगर सिद्ध होंगी।

इस बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी सहित अन्य सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.