June 25, 2026

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी ।

देहरादून 11 नवंबर 2021,

दिल्ली: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित अन्य कई जगहों पर लोगों को सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है।

दक्षिण के कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में बना हवा का भारी दबाव अब आगे बढ़ गया है। लेकिन, सबसे ज्यादा मौसमी गतिविधियां दक्षिण भारत में ही देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि 11 नवंबर को तमिलनाडु के तमाम तटीय इलाकों, चेन्नई और पुडिचेरी तथा रायलसीमा, तटवर्ती आंध्रप्रदेश, केरल और आंतरिक कर्नाटक में भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.