Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं द - Separato Spot Witness Times
राष्ट्रीय समाचार

राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं द

देहरादून 09 मार्च 2023,

आज देश में भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक रंगों का पर्व होली का पर्व श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

पावन पर्व होली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे। होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा , कि होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रंगों के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने होली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए ट्विट किया, होली एकजुटता का संदेश देती है,और हमें रंगों की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है।

 

 

Related posts

केन्‍द्र सरकार ने कंपनी कानून निधि नियम, 2014 में संशोधन किया।

Dharmpal Singh Rawat

पटियाला में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प: झड़प के दौरान तलवारें लहराई गईं और पत्थर बाजी की गई।

Dharmpal Singh Rawat

लोकसभा और राज्यसभआ में कृषि कानून वापसी बिल पारित, राष्ट्रपति द्वारा बिल मंजूर करने के बाद तीनों कृषि कानून खत्म।

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment