June 24, 2026

राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं द

देहरादून 09 मार्च 2023,

आज देश में भाईचारा और सौहार्द का प्रतीक रंगों का पर्व होली का पर्व श्रद्धापूर्वक धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

पावन पर्व होली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे। होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप सभी के जीवन में हमेशा आनंद और उमंग का रंग बरसे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा , कि होली का त्योहार सबके जीवन में नए रंग भरे, देश पर एकता का रंग चढ़े।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रंगों के पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि रंग, उमंग, हर्ष और उल्लास के त्योहार होली की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने होली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए ट्विट किया, होली एकजुटता का संदेश देती है,और हमें रंगों की विविधता का आनंद लेने के लिए प्रेरित करती है।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.