June 26, 2026

राजपुर रोड आदि मुख्य मार्गों पर नगर निगम के पोल पर (राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सुशोभित करते हुए) तिरंगा लाइट लगाकर प्रकाशमान किया गया।

देहरादून 06 अगस्त 2022,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर समूचे देश में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देहरादून जनपद के प्रत्येक घरों में तिरंगा लगाए जाने तथा शहर में भवनों एवं सार्वजनिक स्थानों को प्रकाशमान किए जाने हेतु जिलाधिकारी सोनिका द्वारा दिए गए आदेशानुसार जनपद देहरादून के राजपुर रोड आदि मुख्य मार्गों पर नगर निगम के पोल पर (राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सुशोभित करते हुए) तिरंगा लाइट लगाकर प्रकाशमान किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में तिरंगा वितरण के साथ ही जनमानस को अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.