June 26, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैश्य से भेंट की।

देहरादून 07 अगस्त 2022,

दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली में रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना तकनीक मंत्री अश्विनी वैश्य से भेंट कर प्रदेश से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखण्ड में मोबाइल नेटवर्क को मजबूत किए जाने के विषय पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश में BSNL के 1206 मोबाइल टॉवर की स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा शुरू किये जाने, टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को नैरो गेज के स्थान पर ब्रॉड गेज बनाने, हरिद्वार- देहरादून रेल लाइन को डबल लेन बनाने, हर्रावाला रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन तथा किच्छा-खटीमा रेल लाइन के निर्माण कार्यों का मामला रेल मंत्री के समक्ष उठाया। जिस पर रेल मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया गया।

मुख्यमंत्री ने टनकपुर से दिल्ली के मध्य चलने वाली पूर्णागिरी जन शताब्दी की यात्रा अवधि को कम करते हुए 5-6 घंटों में यात्रा पूर्ण कराने हेतु आवश्यक व्यवस्था करने का भी अनुरोध किया ।

उन्होंने रूड़की-देवबन्द रेल परियोजना के सम्बन्ध में राज्य सरकार की ओर से अब तक प्रदत्त अंशदान की धनराशि ₹296.67 करोड़ को अंतिम करते हुए 50 प्रतिशत अंशदान के सापेक्ष शेष देय धनराशि ₹99.01 करोड़ का भुगतान करने से राज्य सरकार को मुक्त करने का भी आग्रह किया।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.