August 18, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से प्रति पैक्स ₹50 हजार की धनराशि को बढ़ाने का आग्रह किया।

देहरादून 07 अगस्त 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भेंट कर प्रदेश के सहकारिता मद में, केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही प्रति पैक्स ₹50 हजार की धनराशि को बढ़ाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा 670 पैक्स के लिए ₹3.35 करोड़ की धनराशि आंकलित की गई है, यह प्रति पैक्स किए गए व्यय के सापेक्ष कम है। उत्तराखण्ड पैक्स कम्यूटरीकरण में अग्रदूतों में से एक है।

उन्होंने कहा कि पर्वतीय राज्यों को प्रदत्त की जानी वाली सहायता को 90ः10 के अनुपात में मिलने से उत्तराखण्ड को बड़ी राहत मिलेगी। उत्तराखण्ड में 670 पैक्स द्वारा कुल ₹18.76 करोड़ का व्यय किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य की 108 से अधिक पैक्स लाइव हो चुकी हैं, जो सॉफ्टवेयर पर अपना दैनिक लेन-देन कर रही है। अवशेष 502 समितियों का कार्य अगले 6 महीनों में पूर्ण किया जाना है।

मुख्यमंत्री ने सभी प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकृत करने के निर्णय पर केन्द्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समितियों के कामकाज में क्रांतिकारी बदलाव आएगा और सहकारी क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण सुधारों में से एक साबित होगा।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.