February 4, 2026

राज्य स्तरीय आजीविका मिशन के समूहों के विभिन्न उत्पादों के विपणन में उत्तरा स्टेट एम्पोरियम अहं भूमिका निभाएगा।

देहरादून 27 मई 2022,

उत्तराखंड: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार योजना के अन्तर्गत ग्राम्य विकास विभाग के सौजन्य से विकासखण्ड डोईवाला के रानी पोखरी में उत्तरा स्टेट एम्पोरियम का निर्माण किया गया है। राज्य स्तरीय आजीविका मिशन के समूहों के विभिन्न उत्पादों के विपणन में उत्तरा स्टेट एम्पोरियम अहं भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद यहाँ पर प्रदर्शित किये जा रहें हैं व उनकी अच्छी बिक्री भी हो रही है। स्थानीय लोग एंव यात्री यहाँ पर आ कर इन उत्पादों को खरीद रहे हैं व इनको काफी पसंद भी किया जा रहा है।

उत्तरा स्टेट एम्पोरियम में विभिन्न उत्पाद बिक्री हेतु रखे गये हैं जैसे पहाड़ी दालें, मसालें, अचार, हस्तनिर्मित, धूपबत्ती, जूस, हैण्डीक्राफ्ट आईटम, स्वेटर, जूट बैग, बांस से निर्मित टोकरी आदि स्थानीय उत्पादों की बिक्री की जा रही है, स्थानीय उत्पादों को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

उत्तरा स्टेट एम्पोरियम राज्य स्तरीय आजीविका मिशन के समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के विपणन हेतु उत्तरा स्टेट एम्पोरियम एक उत्तम मंच मिला है । यह मंच महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों का अच्छे दाम पर बेच रहा है जिससे उनको आय में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में इसका संचालन जनपद देहरादून के विकासखण्ड डोईवाला के स्वाभिमान क्लस्टर की सहायता से किया जा रहा है।

 

 

Share

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.