June 23, 2026

प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने हेतु पॉलिसी में सुधार किए गए हैं: पुरस्कार राशि बढ़ाई गई।

देहरादून 27 मई 2022,

उत्तराखण्ड स्टार्टअप काउंसिल की बैठक मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में आज आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने हेतु पॉलिसी में सुधार किए गए हैं। स्टार्टअप्स हेतु आयोजित आइडिया चैलेंज के अंतर्गत टॉप टेन सुझावों को दिए जाने वाले ₹50 हजार के नकद पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर टॉप ट्वन्टी सुझावों को ₹2 लाख कर दिए गए हैं।

इसके साथ ही इंक्यूबेटर्स को दिए जाने वाले ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस एक्सपेंसेज में सुधार करते हुए ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख और कैपिटल ग्रांट को ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़ किया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को स्टार्टअप्स के साथ मासिक रूप से बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आइडिया शेयरिंग के लिए उद्योग विभाग, इंक्यूबेटर और स्टार्टअप्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप के साथ ही डिपार्टमेंट की वेबसाइट में ऐसा सिस्टम डेवलप करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इनोवेटिव आइडिया के साथ ही अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे अच्छे आइडियाज को अपनाए जाने के निर्देश दिए। ऐसे आइडियाज जो अच्छे तो हैं, परन्तु किसी कारण से उन्हें फंडिंग नहीं मिल पा रही है, उनके लिए सरकारी सिस्टम को सहयोग के लिए आगे आने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय एवं प्रबन्ध निदेशक सिडकुल रणवीर सिंह चौहान सहित उत्तराखण्ड स्टार्टअप काउंसिल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.