June 23, 2026

देहरादून 27 मई 2022, 

उत्तराखण्ड : देश के पूर्व प्रधानमंत्री शान्ति दूत स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

      इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी सच्चे देशभक्त थे उनके नेतृत्व में देश ने नये आयाम स्थापित किये। नेहरू जी के नेतृत्व में देश के विकास को एक नई दिशा मिली। नेहरू जी ही थे जिन्होंने एक मजबूत भारत की आधारशिला रखी। उनके नेतृत्व में देश के अन्दर लोकतंत्र एवं धर्म निरपेक्षता की जड़ें मजबूत हुई। माहरा ने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहर नेहरू जी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था और दूसरी तरफ ब्रिटिश सेना द्वारा उनके आन्दोलन को कुचलने काम किया जा रहा था। परन्तु उनकी सूझबूझ से देश आजादी के मार्ग पर अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि आज भारत देश की गिनती विकसशील देशों में होती है जो नेहरू जी की ही देन है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने कहा था’’ जवाहरलाल नेहरू हमारी पीढ़ी के एक महानतम व्यक्ति थे। वह एक ऐसे अद्वितीय राजनीतिज्ञ थे, जिनकी मानव-मुक्ति के प्रति सेवाएं चिरस्मरणीय रहेंगी। स्वाधीनता-संग्राम के योद्वा के रूप में वह यशस्वी थे और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनका अंशदान अभूतपूर्व था। उन्होंने कहा स्वतंत्रता के इतिहास में नेहरू जी का अपना एक विषेश स्थान है’’।

माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश नाजुक स्थिति से गुरज रहा है और आज कुछ लोग पंडित नेहरू जी द्वारा स्थापित संस्थाओं को समाप्त करना चाहते है परन्तु उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि पंडित नेहरू ने भारत को तीसरी शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया था। गुट निरपेक्ष आन्दोलन की स्थापना एक अद्वितीय मिसाल है। पंचवर्षीय योजनाओं को लागू करके विकास का एक माडल प्रस्तुत करने का काम पंडित जी ने किया था। आज भी पंडित जी के पंचशील के सिद्वान्तों को पूरा विश्व मानता है। माहरा ने कहा कि आज हम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि जनता के बीच में जाकर कांग्रेस के गौरवशाली नेताओं एवं उनकेे इतिहास को जन-जन तक पहुॅचाने का काम करें। 

      इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी,, महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, प्रवक्ता दीप वोहरा, विनोद चौहान, मोहन काला, शान्ति रावत, वसी जैदी, टीका राम पाण्डेय, अनुराधा तिवाड़ी, साधना तिवाडी, शैलेन्द्र करगेती, राकेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.