राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए

देहरादून 08 मार्च 2022,

दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में 2020 और 2021 के लिए राष्ट्रपति, राम नाथ कोविंद ने ‘नारी शक्ति पुरस्कार’ प्रदान किए। यह पुरस्कार वर्ष 2020 और 2021 में 29 उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को प्रदान किए गए।

अट्ठाईस पुरस्कार- (वर्ष 2020 और 2021 में प्रत्येक के लिए 14) – महिला सशक्तिकरण विशेष रूप से कमजोर और हाशिए पर रहने वाली महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण कार्य करने वाली 29 महिलाओं को प्रदान किए गए।

महिलाओं की उपलब्धियों को स्वीकार करने के लिए, महिला और बाल विकास मंत्रालय महिलाओं और संस्थानों को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में उनकी अथक सेवा और सकारात्मक बदलाव लाने के उत्प्रेरक के रूप में उनकी सराहना करने के लिए नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करता है। कोविड महामारी से उत्‍पन्‍न स्थिति के कारण वर्ष 2021 में 2020 के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित नहीं किया जा सका।

 

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.