December 17, 2025

राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय नेताओं ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: पार्थिव शरीर 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे एआईसीसी मुख्यालय में अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा।

देहरादून, 27 दिसंबर 2024,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री प्रख्यात अर्थशास्त्री, भारत में आर्थिक क्रांति के जनक डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उनके पार्थिव शरीर के दर्शन किए और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

**राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। सोर्स: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का X हैंडल।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “भारत, देश के प्रति उनके योगदान का हमेशा स्मरण रखेगा।”

**प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने पूर्व-प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की स्मृति में शोक प्रस्ताव पारित किया। कैबिनेट ने दो मिनट का मौन रखकर डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।

**केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की। अमित शाह ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित की। एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी को वित्त और सार्वजनिक नीति के उनके व्यपक ज्ञान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

**कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर कहा कि राष्ट्र के प्रति उनकी विशिष्ट सेवा असाधारण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

**प्रियंका गांधी ने भी एक्स पर पोस्ट कर डॉ. मनमोहन सिंह को याद किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा था कि डॉ. मनमोहन सिंह जी जैसा सम्मान, कम ही लोगों को मिल पाता है। उनकी ईमानदारी हमारे लिए हमेशा प्रेरणा बनी रहेगी वह हमेशा उन लोगों के बीच खड़े रहेंगे जो वास्तव में इस देश से प्यार करते हैं, एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो अपने विरोधियों द्वारा अनुचित गहरे व्यक्तिगत हमलों के बावजूद देश की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ रहे। वह अंत तक वास्तव में समतावादी, बुद्धिमान, दृढ़ इच्छाशक्ति वाले साहसी थे। राजनीति की कठिन दुनिया में एक अद्वितीय प्रतिष्ठित सज्जन व्यक्ति रहे।

**लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनके दिल्ली के घर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनका जाना मेरे लिए एक निजी क्षति है। मैंने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है।‌मेरे जैसे लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें हमेशा बहुत गर्व के साथ याद करेंगे।

** देहरादून आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का दुःखद निधन पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

भारत में आर्थिक सुधारों के पुरोधा और विश्व पटल पर भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने वाले महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है।

भावभीनी श्रद्धांजलि।

**दिल्ली, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर है. केंद्र सरकार की ओर से दुख की इस घड़ी में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है.

**उत्तराखंड, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रेषित पत्र के अनुपालन में उत्तराखण्ड शासन ने डॉ. मनमोहन सिंह, माननीय पूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार के निधन पर दिनांक 26.12.2024 से दिनांक 01.01.2025 (दोनों दिवसों को जोड़कर) सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।

**प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने गहरा शोक व्यक्त किया। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंधों को मजबूत करने में मनमोहन सिंह ने एक महत्वपूर्ण भूंमिका निभाई।

ब्लिंकन ने डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भारत में आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने, अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते सहित संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत को करीब लाने के लिए उनके समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

**अखिलेश यादव ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह को भारत के सबसे शानदार प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री, दोनों के तौर पर सिंह के निर्णय से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली। उन्होंने कहा, “आज जितनी भी प्रगति हम देखते हैं उनमें से कई डॉक्टर मनमोहन सिंह द्वारा शुरू किए गए सुधारों की वजह से हैं। आर्थिक और बाजार संबंधी नीतियों में उनके साहसिक कदम ने भारत को वैश्विक मंच पर अन्य देशों के बराबर खड़ा करने की नींव रखी।”

**आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबाले ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के लिए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। आरएसएस ने एक संयुक्त बयान में कहा, पूर्व प्रधानमंत्री एवं देश के वरिष्ठ नेता डॉ.मनमोहन सिंह के निधन से पूरा देश अत्यंत दुखी है। आरएसएस उनके परिवार एवं प्रियजनों तथा अनगिनत प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

**लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, “मनमोहन सिंह जी ने भारतीय राजनीति में बहुत बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव किए। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए उन्होंने देश की आर्थिक सामाजिक प्रगति में योगदान दिया। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनका जाना देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ईमानदारी से काम किया। उनके परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना है। उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले।”

**दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

** आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

**पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर कल 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एआईसीसी मुख्यालय ले जाया जाएगा जहां कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 8.30 से 9.30 बजे के बीच श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनकी की अंतिम यात्रा कल सुबह 9.30 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से श्मशान घाट तक जाएगी। सुबह 10 बजे के बाद अंतिम संस्कार होगा।

National and international leaders paid tributes to the late former Prime Minister Manmohan Singh

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.