June 24, 2026

सीएम धामी ने कमिश्नर दीपक रावत को कार्रवाई करने के दिए निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। सीएम धामी ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल बस हादसे में हुए घायलों का हाल जाना और परिजनों से मुलाकात की। सीएम धामी ने कमिश्नर दीपक रावत को कार्रवाई करने को कहा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। सीएम धामी ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर भीमताल बस हादसे में हुए घायलों का हाल जाना और डॉक्टर से सभी घायलों को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएम धामी ने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की। अस्पताल में सीएम धामी के साथ कमिश्नर और जिलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

घायलों से बातचीत के दौरान सीएम धामी ने कमिश्नर दीपक रावत को भीमताल बस हादसे के मद्देनजर चेकिंग अभियान चलाने और गलत साइड चलने वाले बाहरी वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.