June 26, 2026

लखनऊ जंक्शन और कानपुर के बीच 28 अगस्त से दो सितंबर तक रेल ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।

देहरादून 28 अगस्त 2022,

लखनऊ: उत्तर रेलवे के सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि, उत्तर रेलवे के अन्तर्गत लखनऊ जंक्शन से मानकनगर रेलवे स्टेशन के बीच लूपलाइन बिछाई जाने , और इस दौरान रेल पटरियों पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण 28 अगस्त से दो सितंबर तक रेल ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। ट्रैफिक ब्लॉक से लखनऊ जंक्शन और कानपुर के बीच गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस दौरान लखनऊ से चलने वाली और गुजरने वाली 30 ट्रेनें छह दिन रद्द रहेंगी। इसके अलावा तीन दर्जन ट्रेनों के रुट बदले गए हैं, जबकि चार ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.