August 18, 2026

लोक सेवा आयोग द्वारा एक सप्ताह के अंदर भर्तियों हेतु परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा।

देहरादून 13 सितंबर 2022,

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार ने बताया कि बीते कैबिनेट बैठक में पारित निर्णय के अनुसार उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 23 परीक्षाओं के आयोजन का कार्यदायित्व आयोग को सौंप दिया गया है। परीक्षाओं को निर्धारित अवधि में कराने हेतु आयोग द्वारा युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

लोक सेवा आयोग द्वारा एक सप्ताह के अंदर परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा। अक्टूबर-नवम्बर 2022 में 03 से 04 महत्वपूर्ण परीक्षाओं की विज्ञप्ति प्राथमिकता के आधार पर जारी की जाएगी। इसके अलावा दिसम्बर 2022 व जनवरी 2023 में 3 से 4 परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि सम्बन्धित भर्तियों के सम्बंध में प्रक्रिया परीक्षण कर सुनिश्चित की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भी विधिक अड़चन से बचा जा सके। उन्होंने बताया कि परीक्षा संचालन हेतु पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता हेतु उत्तराखण्ड शासन को आज ही अनुरोध पत्र भेजा गया है।

आयोग के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि परीक्षा कैलेंडर जल्द वेबसाइट https://t.co/1ocMVs0OHf पर अपलोड किया जाएगा। अभ्यर्थियों हेतु जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित की जा रही है। किसी भी संशय की स्थिति में जन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ से सम्पर्क किया जा सकेगा।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.