August 8, 2026

विनिवेश के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की घोषणा ।

देहरादून 04 नवंबर 2021,
दिल्ली : केन्द्रीय सरकार की सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों की विनिवेश योजना के विरोध, मजदूरों को होने वाली समस्याओं, नौकरियों की चुनौती किसानों के मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस , हिंद मजदूर सभा , सेंटर फॉर इंडियन ट्रेड यूनियन्स , इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस समेत केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने की घोषणा की है।

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मीडिया को बताया कि 11 नवंबर को दिल्ली में ट्रेड यूनियनों का एक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उसके बाद राज्य स्तरीय सम्मेलन फिर राष्ट्रीयव्यापी आंदोलन होगा। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के मुताबिक आगामी बजट सत्र के दौरान दो दिवसीय राष्ट्रीयव्यापी हड़ताल की जाएगी। संयुक्त ट्रेड यूनियनों के मंच ने 26 नवंबर राष्ट्रव्यापी विरोध दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है.

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुड़े एक केंद्रीय ट्रेड यूनियन भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रव्यापी हड़ताल या दूसरे प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले रहा है।

2021-22 के केंद्रीय बजट में सरकार ने वित्त वर्ष 2022 में दो सरकारी बैंकों, एक बीमा कंपनी , और सरकार के नियंत्रण वाली वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्रय करने की योजना बनाई है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.