June 24, 2026

श्रीकेदारनाथ मन्दिर दर्शन हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित ।

देहरादून   25 अक्टूबर 2021,

उत्तराखंड स्थित श्रीकेदारनाथ मन्दिर दर्शन हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी ने मंदिर की सजावट व मूलभूत व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम को केदारनाथ धाम मार्ग पर अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा गया है।

जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को केदारनाथ में विशिष्ठ व अति विशिष्ठ अतिथियों के आगमन को ध्यान में रखते हुए धाम में सुरक्षा, स्वास्थ्य, संचार सहित अन्य व्यवस्थाअेां को समय पर पूरा करने को कहा।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.