June 24, 2026

श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

देहरादून 28 नवंबर 2022,

दिल्ली: श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि, “मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके साहस और सिद्धांतों के साथ-साथ आदर्शों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए पूरी दुनिया में उनकी प्रशंसा की जाती है। उन्होंने अत्याचार और अन्याय के सामने झुकने से इनकार कर दिया। उनकी शिक्षाएँ हमें आज भी प्रेरित करती हैं।”

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सिखों के नौवे गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

श्री गुरु तेग बहादुर जी सिखों के नौवें गुरु थे। विश्व इतिहास में धर्म एवं मानवीय मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धान्त की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में गुरु तेग बहादुर साहब का स्थान अद्वितीय है। श्री गुरु तेग बहादुर जी विश्व मे प्रभावशील गुरू है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.