June 24, 2026

संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के आयुक्त बनाये गए।

देहरादून 31 जुलाई 2022,

दिल्ली: भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस के आयुक्त बनाये गए हैं। संजय अरोड़ा तमिलनाडु कैडर के 1988-बैच के अधिकारी हैं। दिल्ली के पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना 31 जुलाई को अपने पद और सेवा से रिटायर हो जाएंगे।

गृह मंत्रालय ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस के महानिदेशक संजय अरोड़ा आईपीएस को दिल्ली का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि संजय अरोड़ा का कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक रहेगा।

गृह मंत्रालय ने अपने आदेश में कहा कि संजय अरोड़ा आईपीएस की दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर नियुक्ति के बाद उनकी जगह पर, सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक एस.एल. थाओसेन, आईपीएस एमपी:88 आईटीबीपी डीजी के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।

संजय अरोड़ा ने साल 1997 से साल 2000 तक उत्तराखंड के मातली में आईटीबीपी की बटालियन की कमान संभाली थी।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.