July 5, 2026

समूह-ग की विभिन्न परीक्षाओं के प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित ,:उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग

देहरादून 20 सितंबर 2022,

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आयोग की बैठक में शासन द्वारा सन्दर्भित की गई समूह-ग की विभिन्न परीक्षाओं के प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिनों समूह-ग की विभिन्न परीक्षाओं को उत्तराखंड लोकसेवा आयोग से कराने के निर्देश दिए थे।

लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आरक्षी-पीएसी, आई.आर.बी,अग्निशामक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 07 अक्टूबर 2022, और परीक्षा तिथि 18 दिसम्बर, 2022 निर्धारित की गई है व राजस्व उप निरीक्षक/लेखपाल की विज्ञापन प्रकाश तिथि 14 अक्टूबर, 2022 और परीक्षा तिथि 08 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

वन आरक्षी की विज्ञापन प्रकाशन तिथि 21 अक्टूबर, 2022 तथा परीक्षा तिथि 22  जनवरी 2023 निर्धारित की गई है व सहायक लेखाकार/लेखा परीक्षक की विज्ञापन प्रकाश तिथि 28 अक्टूबर, 2022 एवं परीक्षा तिथि 12 फरवरी, 2023 निर्धारित की गई है।

आयोग के अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार ने मुख्य सचिव डाॅ. एस एस संधु को बताया कि, शासन और विभागीय नियमावलियों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं के आयोजन के लिए आयोग युद्धस्तर पर पुख्ता तैयारियां कर रहा है।

लोक सेवा आयोग अध्यक्ष ने कहा कि अभी प्रथम चरण की परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण किया गया है, जल्द ही अन्य परिक्षाओं की तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी। मुख्य सचिव श्री संधु ने कहा कि शासन द्वारा आयोग को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.