August 18, 2026

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के 02 अनुवादक एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पदोन्नत हुए ।

देहरादून 25 जून 2022,

उत्तराखंड: सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के 02 अनुवादक एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पदोन्नत हुए हैं।  महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान ने सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग के 02 अनुवादकों एवं 08 अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारियों को क्रमश सूचना अधिकारी और जिला सूचना अधिकारी के पद पर पदोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं।

जिन कार्मिकों को पदोन्नत किया गया है उनमें कु. दीपा रानी गौड़, दिनेश कुमार, गोविन्द सिंह बिष्ट, गिरिजा शंकर जोशी, अजनेश राणा, मनोज कुमार सती, वीरेन्द्र सिंह राणा, श्रीमती ज्योति सुन्दरियाल, अहमद नदीम तथा कु. जानकी देवी शामिल हैं।

पदोन्नत अधिकारियों को विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस. चौहान, उपनिदेशक डॉ. नितिन जौनपुरी , मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां ने भी बधाई दी है।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.