हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने पर जनता ने सोनिया गांधी , राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है:करण माहरा।
देहरादून 09 दिसंबर 2022,
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर कहा कि, जनता ने सोनिया गांधी , राहुल गांधी एवं मल्लिकार्जुन खड़गे का नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है, निश्चित ही कांग्रेस पार्टी हिमाचल में सरकार बनाने जा रही है।
करण माहरा ने कहा वैसे तो हिमाचल में हर पाँच साल में सरकार बदलने का रिवाज़ है, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी ने यही तो कैम्पेन किया था कि रिवाज़ बदल दो और फिर हमें सत्ता दो , मगर हिमाचल के लिए ये चुनाव रिवाज़ का नहीं ,भाजपा से रिवेंज का चुनाव था। उस डबल इंजन की सरकार से रिवेंज का जिसने देश की जनता को महंगाई और बेरोज़गारी की डबल जंजीरों में जकड़ दिया था . कांग्रेस पार्टी की लड़ाई हिमाचल और देश की महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ थी जो हमने पूरी प्रतिबद्धता से लड़ी। गुजरात जीतने वाले दल को शुभकामनाएं मगर प्रधानमंत्री जी और देश के गृह मंत्री जी ने एक प्रकार से हिमाचल वासियों को अप्रत्यक्ष रूप से अपने भाषणों में यह बताने की कोशिश की थी कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो वे केंद्र से हिमाचल के विकास में रोड़े अटकाएँगे। चुनाव जीतने के लिए इस प्रकार का भय प्रजातंत्र के संघीय ढाँचे पर प्रहार है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह के आवास पर पहुंचकर बधाई दी है।
इस अवसर पर प्रीतम सिंह ने हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार जताया है और खासकर राज्य कर्मचारियों का जिन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था के लिए अपने मत का प्रयोग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत ने भाजपा के तानाशाही तेवर के खिलाफ अपना मत कांग्रेस को दिया और आने वाले समय में होने वाले चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के सफल संकेत भी आने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कहना है कि हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की जीत का असर अब आगे उत्तराखंड में होने वाले नगर निकायों के साथ साथ अन्य चुनाव के अलावा और भी चुनावों में भी पड़ेगा।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार , संजय किशोर, सुनील उनियाल बंगा,सोमप्रकाश वाल्मीकि नागेश रतूड़ी, सीताराम नौटियाल अजय सिंह राहुल कुमार, प्रियंश ,हरविंदर सिंह रत्न पुनीत, गिरीश सहित अनेकों कांग्रेसजन शामिल रहे।
