August 18, 2026

होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है:पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून 17 मार्च 2022,

उत्तराखंड: कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को रंगों का त्यौहार होली पर शुभकामनाएं दी है। होली की पूर्व संध्या पर उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि, “होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।

भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।

 

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.