पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन।

देहरादून 16 फरवरी 2022,

चंडीगढ़: पंजाब के चर्चित अभिनेता दीप सिद्धू का सड़क हादसे में निधन हो गया है। सिद्धू पिछले साल 26 जनवरी के मौके पर किसान आंदोलन के दौरान राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से सुर्खियों में आ गए थे। सिद्धू पर किसान आंदोलनकारियों के एक समूह को भड़काने और लाल किले पर झंडा फहराने का आरोप था।

दिल्ली में हुई हिंसा मामले में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी हुई थी।घटनास्थल से मिले समाचार के अनुसार हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ है। सिद्धू अपनी महिला मित्र के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार थे। लेकिन मंगलfवार रात को अज्ञात कारणों की वजह से उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिद्धू के शव को सोनीपत के खरखोदा अस्पताल में रखा गया है। सिद्धू पंजाब के इस विधानसभा चुनाव में सरगर्मी के साथ हिस्सा ले रहे थे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.