June 26, 2026

उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा ई-एफआईआर सेवा का शुभारम्भ हुआ।

देहरादून 16 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस एप तथा ई-एफआईआर सेवा का शुभारम्भ किया गया। उत्तराखंडकाप्स की 5 विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं का एकीकरण कर यह नया पुलिस एप तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पुलिस एप के माध्यम से जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह सरलीकरण, समाधान व निस्तारण के मंत्र के साथ जन सेवा के लिए किया गया बेहतर प्रयास एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के स्मार्ट पुलिसिंग के विचार को धरातल पर उतारने की पहल है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाने तथा चारधाम के साथ ही नये पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देने की भी इसके माध्यम से प्रभावी व्यवस्था हो।

आम जनता की सुविधा के लिये पुलिस विभाग के अलावा अन्य विभागों को भी अपनी ऑनलाइन सेवाओं के माध्यम से प्रयास किये जाने चाहिए। जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना हमारा उद्देश्य होना चाहिए।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, विशेष प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आईपीएस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.