June 26, 2026

भारतीय तटरक्षकों और एटीएस गुजरात ने भारतीय जल क्षेत्र से एक पाक नौका पकड़ी: तलाशी में 200 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स मिली।

देहरादून 14 सितंबर 2022,

भारतीय तटरक्षकों और एटीएस गुजरात ने संयुक्त रूप से 200 करोड़ रुपये मूल्य की 40 किलोग्राम ड्रग्स ले जा रही छह सदस्यों वाली एक पाकिस्तानी नौका को भारतीय जल क्षेत्र से पकड़ा है। गत दिवस की मध्यरात्रि को, भारतीय तटरक्षकों ने एटीएस गुजरात से मिली खुफिया सूचना के आधार पर इंटरसेप्टर वर्ग के दो तेज़ जहाज़ों को क्षेत्र में गश्त के लिए रवाना किया। यह क्षेत्र अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईए के नजदीक है। एक पाकिस्तानी नौका को अनुमानित आईएमबीएल के अंदर पांच समुद्री मील और जखाउ से 40 समुद्री मील की दूरी पर भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से देखा गया। समुद्र में ऊंची लहरों का मुकाबला करते हुए आईसीजी जहाज ने नौका को रोका और पकड़ लिया। नौका की तलाशी में 200 करोड़ रुपये मूल्य की ड्रग्स मिली है।

नौका को आगे की संयुक्त जांच के लिए जखाउ लाया जा रहा है। पिछले एक साल में आईसीजी और एटीएस गुजरात का यह पांचवां संयुक्त अभियान है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.