August 17, 2026

भर्ती मामले की जांच के बाद ही होगी 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती 

 

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की गई 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती सही हुई या गलत यह आयुर्वेद निदेशक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा

 

फिलहाल शासन स्तर चयनित डॉक्टर की तैनाती रोक रखी है

 

मामले की जांच आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं

 

आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू की थी

 

30 जून को भर्ती का परिणाम घोषित कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची शासन को भेजी थी

 

साथ ही होम्योपैथी डॉक्टर के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है

 

भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्तियों की जांच के आदेश दिए थे

 

होम्योपैथी डॉक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी

 

वहीं, शासन ने 254 आयुर्वेद डॉक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक कर आयुर्वेद निदेशक को जांच सौंपी

 

सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती मामले की जांच निदेशक आयुर्वेद को सौंपी गई है

 

जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार चयन प्रक्रिया पर निर्णय लेगी।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.