June 24, 2026

29 अप्रैल को विश्व पशु चिकित्सा दिवस-2023 का आयोजन।

देहरादून 28 अप्रैल 2023,

विश्व पशु चिकित्सा दिवस का आयोजन 29 अप्रैल को किया जाएगा। विश्व पशु चिकित्सा दिवस हर साल अप्रैल के अंतिम शनिवार को पशु चिकित्सा व्यवसाय को सम्मान स्वरुप मनाया जाता है। इसका आयोजन 29 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में किया जाएगा। इसका उद्देश्य पशु चिकित्सा क्षेत्र में विविधता, समानता और समावेश को बढ़ावा देना है।

पशुधन उत्पादन और प्रबंधन के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण और जैव विविधता की सुरक्षा, जैव आतंकवाद के खतरे को रोककर देश की सुरक्षा, पशु और मानव स्वास्थ्य और कल्याण, खाद्य सुरक्षा, खाद्य गुणवत्त, इको सिस्टम, दवाओं और फार्मास्यूटिकल्स विकास, जैव चिकित्सा अनुसंधान, ग्रामीण विकास, शिक्षकों, प्रशिक्षकों और नीति निर्माताओं के रूप में आर्थिक विकास में पशु चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिकाओं को पहचानने और उसका समारोह मनाने के लिए पशुपालन और डेयरी विभाग भारतीय पशु चिकित्सा परिषद के साथ मिलकर समारोह का आयोजन कर रहा है।

इस समारोह में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री एल मुरुगन मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में देश भर के पशु चिकित्सा व्यवसाय जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में देश में पशु चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं के साथ मुख्यधारा के विषयों पर सम्मेलन, पैनल चर्चा और वन हैल्थ विषय पर पशु चिकित्सकों की भूमिका शामिल है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.