June 25, 2026

5 नवम्बर को प्रधानमन्त्री जी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया जायजा।

देहरादून 03 नवंबर 2021.

रुद्रप्रयाग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री केदारनाथ धाम पहुंच कर बाबा केदारनाथ जी के दर्शन किये। मुख्यमंत्री ने केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। 5 नवम्बर को प्रधानमन्त्री जी के केदारनाथ आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के प्रतिनिधियों से भी वार्ता करते कहा कि, हमारी सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जायेगी। हम सकारात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान तथा धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखण्ड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। देश विदेश के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। व्यापक स्तर पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री डाॅ हरक सिंह रावत, श्री सुबोध उनियाल भी थे। कप

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.