October 5, 2026

कश्मीर के शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में दो जवान शहीद: एक आतंकवादी ढेर ।

देहरादून 19 फरवरी 2022,

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर के शोपियां जिले में  एक मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए और एक आतंकवादी ढेर हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इससे पहले दिन में पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की एक संयुक्त टीम ने चेरमार्ग जैनापोरा इलाके की घेराबंदी की और आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक , शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सीआरपीएफ और सेना की एक संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ में सेना के दो जवानों शहीद हो गये हैं।

आतंकवादी घटनाओं के दृष्टिकोण से दक्षिण कश्मीर को संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। अक्सर यहां पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के मामले सामने आते रहते हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में ही सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तयैबा के दो आतंकवादी मार गिराये थे।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) से थे। आतंकवादियों में से एक 29 जनवरी को अनंतनाग में एक हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की हत्या में शामिल था।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.