Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the pennews domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/hy55hp3a22dd/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया। - Separato Spot Witness Times
राष्ट्रीय समाचार

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर भारतीय वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया।

देहरादून 11 मई 2022,

दिल्ली: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए वेज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया है इस दौरान ऑपरेशन शक्ति का एक वीडियो शेयर किया है।

ट्विटर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि “आज, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर, हम अपने प्रतिभावान वैज्ञानिकों का और उनके प्रयासों का आभार व्यक्त करते हैं, जिनके आधार पर 1998 में सफल पोखरण परीक्षण संभव हुआ। हम अटल जी के अनुकरणीय नेतृत्व का गर्व से स्मरण करते हैं, जिन्होंने उत्कृष्ट राजनीतिक साहस और राज्य-मर्मज्ञता का परिचय दिया।

1998 में सफल पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा था ‘आज भारत ने पोखरण में भूमिगत परीक्षण किया।’ अटलजी तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस के साथ खुद परीक्षण स्थल पर गए थे। इस परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश बन गया था। उस समय अटलजी ने नारा दिया था- ‘जय जवान, जय किसान और जय विज्ञान।’ तबसे 11 मई का दिन हर साल ‘नेशनल टेक्नोलॉजी डे’ के रूप में मनाया जाता है।

 

Related posts

प्रधानमंत्री ने 1975 के आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला: कांग्रेस ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया। 

Dharmpal Singh Rawat

प्रधानमंत्री केयर फंड भारत सरकार का फंड नहीं है: प्रधानमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव ने कोर्ट में दिया शपथ पत्र।

Dharmpal Singh Rawat

सी.पी. राधाकृष्णन ने आज भारत के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें शपथ दिलाई,

Dharmpal Singh Rawat

Leave a Comment