June 24, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से माउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के राष्ट्रगान गाने वाले विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने भेंट की।

देहरादून 07 जून 2022,उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में माउंट एवरेस्ट पर बिना ऑक्सीजन सपोर्ट के राष्ट्रगान गाने वाले विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि विंग कमांडर विक्रांत उनियाल का यह प्रयास युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा देने वाला है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विंग कमांडर उनियाल के इस आश्चर्यजनक कार्य से उत्तराखण्ड का भी सम्मान बढ़ा है। वह पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट पर यह सराहनीय प्रयास किया है। उन्होंने यह साबित किया है कि मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.