September 27, 2026

शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा देहरादून में पूर्व मध्यमा द्वितीय , एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय का परीक्षाफल जारी किया गया।

देहरादून 09 जून 2022,

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परिणामों की घोषणा कर दी गई है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की है।

संस्कृत शिक्षा निदेशक के अनुसार 10वीं में 702 छात्र-छात्राओं में से 619 पास हुए हैं। 10वीं का 88.17 प्रतिशत परिणाम रहा। जबकि, 12वीं में 829 में से 793 छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। 12वीं का परिणाम 95.65 प्रतिशत रहा है। संस्कृत शिक्षा निदेशक ने बताया कि परिषदीय परीक्षा-2022 के अंतर्गत पूर्वमध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में कुल 702 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थी। जिसमें बालकों की संख्या 632 एवं बालिकाओं की संख्या 70 थी। वहीं, उत्तरमध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में कुल 844 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 779 बालक और 65 बालिकाएं थीं। सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा देहरादून में पूर्व मध्यमा द्वितीय , एवं उत्तर मध्यमा द्वितीय का परीक्षाफल जारी किया गया है।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.