September 27, 2026

चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं की मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने प्रगति की समीक्षा बैठक की।

देहरादून 10 जून 2022,

उत्तराखंड; चम्पावत जनपद हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं की मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में प्रगति की समीक्षा बैठक की है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं पूर्ति हेतु होने वाली सभी गतिविधियों को समयबद्ध किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग से सम्बन्धित घोषणाओं हेतु अधिकारियों को फेज वन और फेज टू हेतु सभी प्रक्रियाओं में गति लाने और तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिम कार्बेट ट्रेल के लिए डीएफओ को शीघ्र डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने चम्पावत को पर्यटन मानचित्र में लाने हेतु मास्टर प्लान तैयार किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जाए। मुख्य सचिव ने शारदा नदी से कटाव रोकने हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों में तेजी लाते हुए शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने राजस्व विभाग के तहत मंच उप तहसील को शीघ्र क्रियाशील किए जाने और धर्मस्व विभाग को पूर्णागिरी, देवीधुरा मंदिर एवं गोलज्यू कॉरिडोर के विकास हेतु एक ठोस कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक का निर्माण भी शीघ्र किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, अरविंद सिंह ह्यांकी एवं रविनाथ रमन सहित सम्बन्धित विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.