June 24, 2026

भारत निर्वाचन आयोग ने देश में अगले राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव की तारीख और पूरे कार्यक्रम की घोषणा की।

देहरादून 10 जून 2022 ,

दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने आज देश में अगले राष्ट्रपति पद के लिए होनेवाले चुनाव की तारीख और कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने 2022 में होने वाले भारत के राष्ट्रपति के चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई 2022 को मतदान होगा और 21 जुलाई 2022 को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई, 2022 को समाप्त हो रहा है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 62 के अनुसार, वर्तमान राष्ट्रपति के कार्यकाल की समाप्ति से पहले नए राष्ट्रपति का चुनाव पूरा करना कानूनी बाध्यता है।

राष्ट्रपति का चुनाव एकल संक्रमणिय मत पध्दति से होता है। राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के अलावा सभी राज्य के विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा के सदस्य वोट डाल सकते हैं. 776 सांसद और विधान सभा के 4120 विधायकों से निर्वाचन मंडल बनता है. कुल मूल्य 10,98,803 है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.