August 8, 2026

केन्द्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता संगठन द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली।

देहरादून 10 जुलाई 2022,

उधमसिंह नगर: केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने विकास भवन रुद्रपपुर में नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता संगठन द्वारा निर्मित उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व अन्य उत्पादों की खरीदारी की और विकास भवन परिसर में फलदार पौधें लगाये।

इस अवसर उन्होने निरन्तर बढ़ते प्रदूषण व ऑक्सीजन की कमी पर चिंता जताते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाये। उन्होने कहा कि हरेला पर्यावरण को समर्पित है। कोरोना काल मे अधिकांश लोगों ने ऑक्सीजन के महत्वको समझा है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, किच्छा मण्डी चेयरमैन कमलेन्द्र सेमवाल, भारत भूषण चुघ, रामप्रकाश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ तारा हयांकी, आदि उपस्थित थे।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.