June 24, 2026

जिला प्रशासन देहरादून ने मसूरी में अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी रखी।

देहरादून 11 जुलाई 2022,

उत्तराखंड: जिला प्रशासन देहरादून ने मसूरी में पांचवें दिन भी अतिक्रमण पर कार्यवाही जारी रखी है। राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा लंडोर बाजार आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तिकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य भी किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

 

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.