February 5, 2026

“हरेला पर्व” देहरादून के कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में पौधारोपण कर मनाया गया।

देहरादून जुलाई 2022,

पर्यावरण और हरियाली का प्रतीक उत्तराखंड का लोकपर्व “हरेला पर्व” देहरादून के कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में पौधारोपण कर मनाया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी, मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने फलदार/छायादार पौधों का रोपण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में 16 जुलाई से 15 अगस्त 2022 तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाये जाने की घोषणा की है।

गीता पुष्कर धामी ने हरेला पर्व पर उपहार स्वरूप मंत्रीगणों एवं विधायकगणों की पत्नियों को पौधे भेंट करते हुए कहा कि “संस्कृति और प्रकृति के संगम से परिपूर्ण यह पावन पर्व हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारे कर्तव्यों का बोध कराता है।

इस दौरान निर्मला जोशी, डॉ. दीपा रावत, शशिप्रभा अग्रवाल, बबीता पुण्डीर, शशि चमोली, सुबोधिनी शर्मा, कुसुम गैरोला, अनीता दास एवं हेमलता गड़िया मौजूद रहीं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.