Recent Posts

May 10, 2026

शहरी विकासमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

दिनांक 30 जुलाई 2022,

उत्तराखंड : शहरी विकासमंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल द्वारा ईसी रोड में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

स्मार्ट रोड के निरीक्षण के दौरान शहरी विकास मंत्री नेे अधिकारियों व ठेकेदार को निर्देशित किया कि नैनी बेकरी के निकट होने वाले स्मार्ट रोड के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए , कार्य शीघ्र न होने की स्तिथि में ठेकेदार पर कार्यवाही करने हेतु देहरादून स्मार्ट सिटी की सीईओ को निर्देशित किया गया । स्मार्ट रोड के कार्य में जहाॅ भी गड्डे, नालियां आदि है उन्हें कवर कर दिया जाए जिससे उसमें पानी जमा ना हो एवं निर्देश दिये कि समय-समय पर कार्य स्थल पर कीटनाशक का छिडकाव किया जाए। गांधी पार्क से घंटाघर जाने वाले रोड के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा स्मार्ट रोड के अंतर्गत फुटपाथ निर्माण के कार्य में देरी होने पर ठेकेदार एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों से कारण स्पष्ट करने को कहा गया। देहरादून स्मार्ट सिटी की सीओ सोनिका को निर्देशित किया गया कि कार्य की समय सीमा को निर्धारित किया जाए तथा तय समय सीमा पर कार्य यदि संपन्न नहीं होता है तो तो ठेकेदार खिलाफ कार्यवाही की जाए।

स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत नाली निर्माण, वाटर डिस्ट्रीव्यूशन लाइन डालने, नई सीवर लाइन डालने, सीवर कनेक्शन करने, विद्युत कन्डयूट डालने, फुटपाथ, पेवर टाइल्स लगाने आदि का कार्य किया जा रहा है।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा , विधायक राजपुर खजान दास देहरादून , जिलाधिकारी सोनिका, जल संस्थान, यू0पी0सी0एल0 व पी0डब्लू0डी0 विभाग के अधिकारियों के साथ परियोजना सेे जुड़े समस्त अधिकारी, ठेकेदार, अधिकारी उपस्थित रहे

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.