August 8, 2026

पुलिस लाइन, देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भक्ति भाव से मनाया गया।

देहरादून 19 अगस्त 2022,

उत्तराखंड: पुलिस लाइन, देहरादून में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पुलिस कर्मियों द्वारा श्रद्धा पूर्वक भक्ति भाव से मनाया गया। कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा के गीतों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।राज्यपाल लैफ्टिनैन्ट जनरल रि गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

राज्यपाल श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हमारे लिए सदैव एक उत्साह, आनंद, प्रेरणा और उमंग लेकर आता है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन चरित्र, व्यक्तित्व और उनके उपदेश हमें अलौकिक मार्ग दिखाते हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का प्रत्येक अवतार मनुष्य को जीवन जीने कि नई सीख देता है। उनकी प्रेरणा मनुष्य को सफल एवं समृद्धि बनाती है। जब-जब धर्म की हानि हुई भगवान श्री कृष्ण ने विभिन्न अवतारों में धर्म एवं संसार की रक्षा की है।

कार्यक्रम में प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल , सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , विधायक खजानदास, विधायक मुन्ना सिंह चौहान विधायक श्रीमती

सविता कपूर, पुलिस के उच्च अधिकारी कर्मचारी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.