June 30, 2026

भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना ,नौ सेना ,वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

देहरादून 19 सिंतबर 2022,

गढ़वाल मण्डल के भूतपूर्व सैनिकों के पुत्रों को सेना ,नौ सेना ,वायुसेना एवं पुलिस में भर्ती हेतु 10 अक्टूबर से 56 दिनों का निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, देहरादून के सौजन्य से किया जा रहा है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास अधिकारी ले0 कर्नल सी0बी0एस0 बिष्ट (अ0प्रा0) ने अवगत कराया है कि जनपद देहरादून के प्रशिक्षणार्थियों का चयन 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2022 तक भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर राज्य सैनिक विश्राम गृह 15 सी कालीदास मार्ग, हाथीबडकला, देहरादून में किया जायेगा। शेष जनपदों का चयन संबंधित सैनिक कल्याण में किया जायेगा।

प्रशिक्षण हेतु आवेदकों की आयु साढ़े सत्रह से इक्कीस वर्ष, शैक्षिक योग्यता मैट्रिक पास 45 प्रतिशत अकों से अधिक है ।भारतीय मूल के गोरखा हेतु केवल 10वीं पास है। वजन 46 किलो तथा सीना 77-82 सैमी० होना चाहिए। उम्मीदवार के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र, पिता की डिस्चार्ज बुक रिकार्डस आफिस का पार्ट-2 आर्डर एवं इण्डेमिनिटी बॉड साथ मे लाना अनिवार्य है। पूर्ण जानकारी हेतु मो०न. 9410321614 व 8192814463 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.