September 23, 2026

भाजपा ने अंकिता भण्डारी हत्या के आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से भी निकाला।

देहरादून 24 सितंबर 2022,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भण्डारी हत्या के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अंकिता भण्डारी की हत्या के आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित आर्य को उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने भी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और भाई अंकित आर्य को पार्टी से भी निकाल दिया है।

इस मामले में सीएम धामी ने कहा कि चाहे कोई भी हो, इस मामले में कोई भी अपराधी बख्शा नहीं जाएगा। जिसके बाद बीजेपी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उसके भाई अंकित आर्य को पार्टी से निष्काषित कर दिया।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी है कि, पूर्व राज्यमंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य के रिजॉर्ट पर देर रात बुलडोजर भेजकर उसे गिराने करने की कार्रवाई की गई। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार है, जब सीधे तौर पर प्रशासन ने इस तरह की कार्रवाई की हो। पुलकित आर्य बीजेपी नेता विनोद आर्य का बेटा है। विनोद आर्य उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। बीजेपी ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं और यूपी के सह-प्रभारी हैं। विनोद आर्य के बड़े बेटे अंकित आर्य दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं और इस वक्त वो राज्य पिछड़ा आयोग में उपाध्यक्ष हैं। प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश के क्रम में अंकित आर्य की सभी अनुमन्य सुविधाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।

 

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.