October 22, 2026

बनबसा में 7.38 लाख की स्मैक के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

Arrest

चम्पावत। जिले के बनबसा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24.60 ग्राम स्मैक बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 38 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और 350 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बनबसा क्षेत्र के धनुषपुल चेकपोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदिग्धों की जांच करने पर तीन आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 24.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

मामले में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस बरामदगी के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नशा तस्करी के खिलाफ इस कार्रवाई को क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तौर पर देखा जा रहा है।

रेखा यादव एसपी चंपावत

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.