June 24, 2026

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेला लॉन्च किया-दस लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान।

देहरादून 22 अक्टूबर 2022,

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दस लाख कर्मियों के लिए रोजगार मेला का शुभारंभ किया। इस समारोह में 75,000 नवनियुक्त लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, आज वह दिन है जब रोजगार मेले के रूप में एक नई कड़ी देश में पिछले आठ वर्षों से चल रहे रोजगार और स्वरोजगार अभियानों से जुड़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्षों को ध्यान में रखते हुए केन्द्र सरकार एक कार्यक्रम के अंतर्गत 75,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।

प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले का औचित्य बताते हुए कहा, “हमने यह निर्णय लिया कि एक बार में ही नियुक्ति पत्र देने की परम्परा शुरू की जानी चाहिए, ताकि विभागों में समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने का सामूहिक स्वभाव विकसित हो सके।” उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अभ्यार्थियों को समय-समय पर सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र मिलेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे प्रसन्नता है कि केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ एनडीए शासित अनेक राज्य और भाजपा शासित राज्य भी ऐसे मेलों का आयोजन करेंगे।”

दिल्ली के आईएसटीएम ग्राउंड में आयोजित रोजगार मेले में केन्द्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने अपने स्वागत भाषण में प्रधानमंत्री से वादा किया है कि शीघ्र ही उनका विभाग दस लाख नौकरियों के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नियुक्ति पत्रों की अगली किस्त लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशों के अनुसार सभी मंत्रालय तथा विभाग मिशन मोड में स्वीकृत पदों के सापेक्ष वर्तमान रिक्तियों को भरने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

जितेन्द्र सिंह ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2015 में स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में “स्टार्टअप इंडिया स्टैंडअप इंडिया” आह्वान किया था, जो शीघ्र ही देशव्यापी आंदोलन बन गया। इसका परिणाम यह है कि 2014 के 300 से 400 स्टार्टअप की तुलना में आज देश में स्टार्टअप की संख्या 75,000 से अधिक हो गई है और विश्व के स्टार्टअप इकोसिस्टम में भारत का स्थान तीसरा हो गया है।

आयोजित रोजगार मेले में विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने युवाओं की आजीविका, सरकारी नौकरी तथा आय के लिए और अधिक अवसर पैदा करने की निरंतर कोशिश की है।

 

 

 

 

 

डॉ

Share

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.