April 20, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।

देहरादून 04 दिसम्बर 2022,

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समाज कल्याण विभाग देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह में दिव्यांगजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कुल 32 दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, मान पत्र एवं ₹5-5 हजार की धनराशि देकर सम्मानित किया। जिसमें 10 उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारी, 11 दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी, 10 स्वतः रोजगार से जुड़े दिव्यांगजन एवं 01 सेवायोजक अधिकारी शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों, उनके सेवायोजकों, स्वतः रोजगार से जुड़े दिव्यांग व्यक्तियों एवं सेवायोजक अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के रूप में दी जाने वाली धनराशि ₹5 हजार से बढ़ाकर ₹8 हजार की जायेगी।

दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक यंत्र/उपकरण हेतु कृत्रिम अंग अनुदान की धनराशि ₹3500 से बढ़ाकर ₹7000 की जायेगी।

वृद्धावस्था पेंशन योजना की तरह ही दिव्यांग पेंशन योजना को सरलीकृत करते हुए ऐसे समस्त दिव्यांग भी पेंशन हेतु पात्र होंगे, जिनके पुत्र/पौत्र 20 वर्ष से अधिक आयु के हों। दिव्यांगजनों को परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक में 05 प्रतिशत की छूट दी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों के कल्याणार्थ वर्ष 2022-23 में ₹155 करोड़ का प्राविधान किया है।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास , भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, प्रमुख सचिव समाज कल्याण एन. फैनई, निदेशक समाज कल्याण बी.एल. फिरमाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.