June 24, 2026

18200 पॉलीहाउस स्थापना व रोपण सामग्री हेतु रू0 313. 95 करोड़ के प्रस्ताव पर निर्णय।

देहरादून, 24 जनवरी 2023,

उत्तराखंड सरकार के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि, उत्तराखण्ड राज्य की भौगोलिक परिस्थिति एवं कृषि जलवायु विभिन्न औद्यानिक फसलों के साथ-साथ सब्जियों एवं फूलों के उत्पादन हेतु अनुकूल है। राज्य की मौसम विविधता के कारण यहाँ पूरे वर्ष सब्जी एवं पुष्पों की उपलब्धता रहती है। यहाँ उत्पादित सब्जियाँ बेमौसमी होने के कारण कृषकों को बहुत अच्छा मूल्य प्राप्त होता है। साथ ही फूलों की खेती हेतु जलवायु, सुलभ बाजार दिल्ली और चण्डीगढ़ से नजदीकी के कारण भी अनुकूल है।

मंत्री जोशी ने कहा नाबार्ड की आर.आई.डी.एफ. योजनान्तर्गत 100 वर्गमीटर के पॉलीहाउस हेतु वर्ष 2023-24 के लिए 18200 पॉलीहाउस स्थापना व रोपण सामग्री हेतु रू0 313. 95 करोड़ के प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया है। प्रस्ताव के क्रियान्वयन हेतु किसानों एवं जनप्रतिनिधियों से एक सप्ताह के अन्तर्गत सुझाव प्राप्त किये जाएंगे। प्रस्ताव में किसानों द्वारा पॉलीहाउस में उत्पादित फसलों के विपणन में आने वाली समस्याओं से संबंधित सुझाव भी सम्मिलित किये जाएंगे।

राज्य में आलू उत्पादन मैदानी, तराई एवं पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर किया जाता है। वर्तमान में राज्य में आलू लगभग 26867 है0 क्षेत्रफल में कर 3. 67 लाख मै0टन उत्पादन किया जा रहा है। उत्तराखण्ड में आलू उत्पादन को बढ़ावा देते हुए विपणन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रू0 104.75 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में उत्पादित पहाड़ी आलू  तुमड़ी की बाजार में अत्यधिक मांग होने के कारण कृषकों को उनके उत्पाद का बहुत अच्छा मूल्य प्राप्त होता है।

Share
Copyright2017©Spot Witness Times. Designed by MTC, 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.